Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हर हर महादेव के उद्घोष के बीच श्री राम सेवक सभा में हुआ भव्य पार्थिव पूजन

खबर शेयर करें -

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा भवन में आज शिव का पार्थिव पूजन किया गया जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी ने शिव पूजन संपन्न कराया ।शिव पूजन के साथ जलाभिषेक किया गया जिसमें शिव को बेलपत्र ,के साथ विभिन्न पदार्थो से पूजन अर्पित किया गया ।

यजमान के रूप में विजय साह रमा साह , ललित साह बबिता साह , संतोष साह हेमा साह, संजय साह मीनू साह, बिमल साह भारती साह अपने परिवार सहित शामिल हुए । आज शुभ दिन होने के कारण शिव पूजन पार्थिव पूजा संपन्न हुआ। महादेव के पूजन के साथ आज रुद्री पूजन किया गया भक्तो ने प्रसाद भी ग्रहण किया । पूरा माहौल हर हर महादेव के साथ विश्व सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई । उक्त अनुष्ठान श्री राम सेवक सभा के वार्षिक कैलेंडर के अंतर्गत पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री मनोज साह जी , महासचिव श्री जगदीश बवाड़ी जी, प्रबंधक श्री विमल चौधरी, विमल साह , गिरीश चंद्र जोशी , प्रो ललित तिवारी हरीश सिंह राणा ,घनश्याम साह,दीपक साह ,कुंदन नेगी , रानी सह ,मीनू बुदलाकोटी ,हिमांशु पांडे ,दीपा पांडे ने मन मगन हो गया भजन किए तथा भक्तिमय माहौल बनाया। । श्री राम सेवक सभा सभा के बाल कलाकारों ने अच्युतम केश्वम , हर हर भोले , मेरी छोटी सी है नाव , तेरे कैलाश में भजनों की सुंदर प्रस्तुति की ।श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ,महा सचिव जगदीश बावड़ी नए सभी का धन्यवाद एवम आभार किया है ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts