Connect with us

Uncategorized

मकान में लगी आग, बुजुर्ग पति-पत्नी की जलकर मौत

देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की है। पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना दी कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान मालिक में बंदूर लाल 88 तथा उनकी पत्नी गोदावरी देवी 82 आग में झुलस चुके थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। घर में दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts