Connect with us

Uncategorized

रामनगर-सड़क हादसे में बाइक सवार जिप्सी चालक की मौत, घर में कोहराम…

रामनगर। सडक हादसे में जिप्सी चालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की शाम ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी उम्र 29 साल बाइक पर सवार होकर रामनगर से सामान लेकर अपन घर जा रहा था।

यह भी पढ़ें : Heart Attack: नहाने से जुड़ी एक पॉपुलर आदत, जो बनती है हेल्दी लोगों में दिल के दौरे का कारण!

इसी दौरान ग्राम सावलदे में टेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी नाम के एक युवक को टैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि युवक का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही रविवार की सुबह की जाएगी। बताया कि मृतक जिप्सी चलाता था और वह रामनगर किसी काम से आया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts