Connect with us

Uncategorized

पिथौरागढ़ में मिला युवती का अधजला शव,शिनाख्त में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक चैसर गांव के कुड़ी ताल में गुरुवार की सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया गया है कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव जल रहा था।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है।

पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय ने बताया पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा ही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts