Connect with us

Uncategorized

स्मृति ईरानी की बेटी पर विपक्ष का सनसनीखेज आरोप……… गोवा में अवैध………

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी बेटी की वजह से विपक्ष के निशाने पर हैं। गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी। खेड़ा ने कहा गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक ‘रेस्टोरेंट’ पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा हैरानी की बात यह है ऐसे नेताओं के समर्थकों के बच्चे नमाज और हनुमान चालीसा की लड़ाई लड़ें और खुद उनके बच्चे या तो विदेशों में पढ़ें या आपके ‘आशीर्वाद’ के सहारे इस तरह के गैरकानूनी काम करें। उधर, स्मृति ईरानी की बेटी के वकील कीरत नागरा ने आरोपों को खारिज किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts