Connect with us

Uncategorized

Congress का संकट हुआ उजागर ,Ghulam Nabi Azad ने Congress को कहा अलविदा*

खबर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। अब दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़कर सभी पदों पर से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आजाद लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। जम्मू में जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी उससे वो पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पेज का इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही उनकी ओर से पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए कहा गया है कि वो अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में लिखा है, ष्बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष (2013) बनने के बाद पुरानी कांग्रेस को खत्म कर दिया गया, जिसके कारण धीरे-धीरे पार्टी के जमीनी नेता दूर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को सलाह दी है कि इस समय कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा कांग्रेस जोड़ो यात्रा की आवश्यकता है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने उस समय चौंकाया था जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटे पहले ही उन्हें यह पद दिया गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts