Connect with us

Uncategorized

देश में अब 12-14 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, प्रीकाशन डोज को लेकर भी बड़ा एलान

देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर बड़ा एलान किया गया है। दरअसल, अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसका एलान किया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 12 साल से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभी तक 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

60+ सभी बुजुर्गों को लगेगी प्रीकाशन डोज

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रीकाशन डोज को लेकर भी बड़ा एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब 16 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को प्रीकाशन डोज दी जाएगी।

बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!

मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।

साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।

मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया ट्वीट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रीकॉशन डोज लगवा पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts