Connect with us

Uncategorized

सेना का अपमान किया है कांग्रेस और रावत ने: कौशिक

  • सेना का वीडियो डालने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार
    देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का अपमान करने की होड़ लगी रहती है। पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीट के साथ जारी विडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा है।
    मदन कौशिक ने बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कांंग्रेस पर आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्धेष के चलते ही उनके शीर्षस्थ नेता ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी विडियो जारी किया है। बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के इतने वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का विडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है, जो साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल विपिन रावत के कटआउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था।
    उन्होंने कहा कि जैसे जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है वैसे वैसे भाजपा की सत्ता में वापसी तय हो गई है। अब चूंकि कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाज़ा हो गया है, इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर पैर के आरोप लगाकर अभी से हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फ ोडऩे की तैयारी कर रही है। पार्टी में भीतरघात को लेकर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी बातें पार्टी संगठन के संज्ञान में हैं और सही समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts