Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, उत्‍तराखंड की सबसे बड़ी रसोई से रोज 15500 छात्रों को मिलेगा भोजन

                                  स्टोरी हाइलाइट्स 
                    1.रसोई सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी है।
                    2.सरकारी स्कूलों के 15500 विद्यार्थियों के लिए खाना बनेगा।

देहरादून: उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई की शुरूआत हो चुकी है। यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रसोई है। इसमें हर दिन 120 सरकारी स्कूलों के 15500 विद्यार्थियों के लिए खाना बनेगा। रसोई का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है।

इस रसोई से स्कूलों के बच्चों के लिए खाना बनाया जाएगा। यह रसोई अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओसे सरकार की अक्षय पात्र योजना के तहत बनाई गई है। सुद्धोवाला में बनी इस इस रसोई से 15500 छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील भोजन परोसा जाएगा।

अगस्त के पहले सप्ताह से इस रसोई से देहरादून और आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हंस फाउंडेशन की रसोई अगर 6 महीने के भीतर राज्य के 500 विद्यालयों के 35 हजार छात्रों को मध्याह्न भोजन पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं यह रसोई सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. दास ने बताया कि यह फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई है। नवनिर्मित रसोई फाउंडेशन ने देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लिया है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा।

भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में जल्द चार अक्षय पात्र किचन और बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और गदरपुर में भी अक्षय पात्र किचन बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts