Connect with us

Uncategorized

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का सड़ा गला शव, मचा हड़कंप

काशीपुर। जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव पेड़ से फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का हो सकता है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार नरेंद्रपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय रघुवीर पुत्र बालक राम पिछले कई वर्षों से कोसी नदी के तट पर स्थित झोपड़ियों में रहकर मजदूरी किया करता है। परिजनों ने बताया कि खनन में मजदूरी करने वाला रघुवीर पिछले लगभग 2 वर्ष के करीब से अपने पैतृक गांव नहीं गया।

बुधवार को दोपहर बाद कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुलजारपुर स्थित कोसी नदी के जंगली इलाके में ग्राम एक युवक का शव पेड़ से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से आज मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक अविवाहित था। घटना को लेकर सशंकित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला छह-सात दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक के शरीर में कीड़े पड़ गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts