Connect with us

Uncategorized

यहां होटल के कमरे में मिला शादी में आए नैनीताल के युवक का शव

बागेश्वर। विवाह समारोह में शामिल होने आए नैनीताल के युवक का शव होटल के कमरे में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक के साथ आए अन्य साथी शनिवार को नैनीताल के लिए निकल गए हैं। होटल स्वामी के सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी 30 वर्षीय तरुण शाह अपने चार दोस्तों से साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिले में आया हुआ था।

जिसका शव जिले के स्थानीय एक होटल से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाह की रस्म संपन्न होने के बाद चारों होटल के कमरे में चले गए थे। शनिवार करीब पांच बजे तीन साथी नैनीताल को चले गए। जबकि तरुण यही रुका हुआ था। सुबह जब होटल कर्मचारी होटल में सफाई के लिए गया तो तरुण सोया हुआ था। जिसे उठाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नही उठा। जिसके बाद होटल स्वामी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही मृतक तरुण के साथियों को वापस होटल बुलाया गया है। वही पुलिस जांच में जुट गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts