Connect with us

Uncategorized

15 रुपये के भुट्टे ने केन्द्रीय मंत्री के तोते उड़ाए….मोल भाव करते वीडियो वारयल…यूजर्स ने ले लिए मज़े…

एक केन्द्रीय मंत्री को उस समय बड़ा जोर का झटका लगा जब उन्हें एक भुट्टे की कीमत का पता चला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जब भुट्टा खरीदने पहुंचे तो उन्हें एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये जानकर महंगाई का झटका लग गया। भुट्टे की कीमत सुनकर न सिर्फ केंद्रीय मंत्री चौंक गए बल्कि उन्होंने कहा कि इतना महंगा यहां तो फ्री में मिलता है। इतना महंगा बेच रहे हो। वहीं, उनकी बातों का जवाब देते हुए दुकानदार ने कहा कि गाड़ी देखकर रेट नहीं बढ़ाए। जिस पर मंत्री ने दुकानदार का नाम भी पूछा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भुट्टे वाले से मोल भाव करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स जहां सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं तो वहीं मंत्री जी के भी मज़े ले रहे हैं।

दरअसल केंद्रीय मंत्री मंडला जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क किनारे एक भुट्टे की दुकान देखकर भुट्टा खरीदने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को तीन भुट्टे सेंकने का ऑर्डर दिया था। जब भुट्टे वाले ने भुट्टे तैयार कर मंत्री जी को उनकी कीमत बताई तो एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये जान मंत्री जी चौंक गए और उन्हें महंगाई का असर नजर आया। इसी दौरान मंत्री जी ने भुट्टे वाले से कहा कि 45 रुपये। इतना महंगा दे रहे हो। युवक ने मंत्री को बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि तुम सोच रहे हो कि गाड़ी देखकर बताए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद मंत्रीजी बोल पड़े कि- यहां तो फ्री में मिलता है..। यह सुनकर युवक हंसने लगा और बोला फ्री में..। 5 रुपए में खरीदकर लाते हैं। इस दौरान मंत्री ने युवक से नाम भी पूछा। युवक ने अपना धर्मेंद्र बताया, जिस पर मंत्री बोले बेटा राम 15 रुपये में बेचते हो।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts