Connect with us

Uncategorized

बैरियर लगा बैठे थे पुलिस कर्मी, जब सामने खड़े हुए कप्तान तो एक थाना, चौकी में मचा हड़कंप

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर छापा मारा और थाना ट्रांजिट कैम्प व सिडकुल चौकी के पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान एसएसपी ने आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये।
बता दें फुलसुंगा-शांतिपुरी मार्ग पर अवैध खनन के वाहन एक खेत के जरिए पैसे लेकर पास कराये जाने की शिकायत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को मिली थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां एक बैरियर लगा पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने ट्रांजिट कैम्प थाना व सिडकुल चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया। जिसके बाद एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और उक्त मामले में जांच कर उचित कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से वाहन भी पकड़े हैं, जिनपर कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts