Connect with us

Uncategorized

टारगेट 2024 के लिहाज से तय होगा अगला सीएम

कस्तूरी न्यूज नेटवर्क
हल्द्वानी। प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। तमाम कयासों और मिथकों को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल किया। पार्टी का दुर्भाग्य यह रहा कि मुख्यमंत्री अपनी सीट हार गए, मगर भाजपा की नैया पार जरूर लगी। चूंकि दो साल बाद देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं, लिहाजा भाजपा चाहेगी कि केंद्र में सरकार लाने के लिए प्रदेश की पांचों संसदीय सीटों पर उसे विजय मिले। ऐसा तब होगा जब प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार उस लिहाज से रोडमैप बनाए कि जनता फिर से भाजपा पर भरोसा जताए और यहां से उसे लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल हो।
इस वक्त पार्टी में अगले मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी ऐसे हाथों में प्रदेश की बागडोर सौंपेगी जो २०२४ को रोडमैप के लिहाज से सरकार को चलाए और उसका फायदा पार्टी को २०२४ लोकसभा चुनाव में मिले। राजनीति के लिहाज से यह जरूरी है कि प्रदेश में काबिज होने के बाद अब पार्टी की नजर लोकसभा चुनावों पर होगी और पार्टी चाहेगी कि उसकी तैयारी अभी से शुरू हो जाए। ऐसे में अनुभव के लिहाज से युवा चेहरे को ही तरजीह मिल सकती है, ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है। न केवल उत्तराखंड बल्कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से पार्टी के लिए यह अच्छा संकेत है, मगर प्रदेशों में सरकार चलाने के लिहाज से भी पार्टी चाहेगी कि उसका नेतृत्व इस बात को ध्यान में रखे कि अब बारी लोकसभा की है। लोकसभा चुनावों के लिहाज से पार्टी के खाचें में कौन फिट बैठता है यह देखने वाली बात होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts