Connect with us

Uncategorized

टनकपुर मैक्स दुर्घटना: प्रधानमंत्री मोदी ने लिया संज्ञान, मृतक परिजनों को २ लाख, घायलों के ५० हजार मुआवजा

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टनकपुर मैक्स दुर्घटना के प्रति दुख जताते हुए मृतक परिजनों को २ लाख तथा घायलों को ५० हजार मुआवजे की घोषणा की है। पीएमओ ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी ने घटना को दुखदायी बताया। बता दें की उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। बता दें की ककनई निवासी मनोज पुत्र लक्ष्मण सिंह पंचमुखी धमज़्शाला टनकपुर हुई थी जहां से बरात लौट रही थी। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार १६ में से १४ लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुघज़्टना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके ०४,टीए- ४७१२ में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात ३ बजकर २० मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

दुर्घटना के मृतक

लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र फ तेह सिंह, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह, सभी ककनाई निवासी, पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी, पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी ककनाई, बसंती देवी, चंपावत, श्याम लाल पुत्र दानी राम, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, निवासी डांडा, हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह, डांडा।
घायल
चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम, त्रिलोक राम पुत्र टीका राम

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts