Connect with us

Uncategorized

टी शर्ट ने खोला हत्या का राज़, संबंध बनाए रखने के लिए स्टूडेंट पर दबाव बना रही थी टीचर…इसलिए……..

उत्तर प्रदेश- अयोध्या में एक जून को हुई टीचर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारोपी छात्र को पुलिस ने उसकी टीशर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी नाबालिग है और उसने हत्या की जो वजह बताई उसने पुलिस ही नहीं बल्कि महिला के घर वालो को भी हैरत में डाल दिया।

पब्जी गेम के ज़रिए हुई थी मुलाकात
पुलिस को शक था कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। एक महीने से पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। घंटों पूछताछ के बाद भी कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था। पुलिस सीसीटीवी में दिखे टी-शर्ट के आधार पर 12वीं के छात्र तक पहुंची। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शिक्षिका के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से संबंध थे। दोनों की मुलाकात तीन साल पहले पबजी गेम के जरिए हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बात करते थे और मिलते जुलते थे।

संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डाल रही थी टीचर
दो महीने पहले शिक्षिका ने अपने मायके से 20 मीटर दूर रहने वाले छात्र को टी-शर्ट फ्लिपकार्ट से डिलीवर की गई थी। शिक्षिका और नाबालिग छात्रा के बीच दो साल तक संबंध चले। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात नहीं हुई, लेकिन पबजी गेम के जरिए दोनों बातचीत और मैसेज करते थे। नाबालिग को इस रिश्ते को लेकर डर लगने लगा था, लेकिन शिक्षिका उसके साथ संबंध बनाने को लेकर दबाव डाल रही थी।

रिश्ता खत्म करने की गुहार लगाई

31 मई (हत्या से एक दिन पहले) नाबालिग ने शिक्षिका से इस रिश्ते को खत्म करने की गुहार लगाई। वह शिक्षिका के सामने गिड़गिड़या और रोया भी, लेकिन शिक्षिका ने उसके साथ निजी पलों की तस्वीरों और वीडियो होने की बात कहकर ऐसा ना करने की बात कही। इसके बाद छात्र दूसरे दिन आने का वादा करके गया। वह आया और महज 22 मिनट के अंदर शिक्षिका की चाकू से वारकर हत्या कर दी। किसी काम से बैंक गए पति और मां जब वापस लौटे तो शिक्षिका खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। पति ने शिक्षिका को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हत्या की बात पता चली। डीआईजी एपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में पुलिस ने एक लड़के को अपनी टीचर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान की गई और उसे पकड़ने के लिए उसकी टी-शर्ट का इस्तेमाल किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts