Connect with us

Uncategorized

दो समुदायों में पत्थरबाजी, 12 से ज्यादा लोग……आपसी कहासुनी के बाद बिगड़ा माहौल

राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जयपुर के माणक चौक थाना क्षेत्र में स्थानीय लोग और होटल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। दो समुदायों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची और मामले को शांत करवाया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में है। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि चांदी की टकसाल स्थित एक होटल में ठहरी बरात के कुछ लोगों और होटल कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दो लग्जरी गाड़ी को तोड़ने के भी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रात को खाना परोसने को लेकर कहा सुनी हुई थी। माणक चौक थाने में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts