Connect with us

Uncategorized

रातभर बारिश में बेंच पर बैठा रहा, लोगों ने सुबह लाश उठाई

उत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब के नशे में रातभर बरसात में सड़क पर पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में एल्फिस्टन होटल के समीप रहने वाला 47 वर्षीय युवक रात को तल्लीताल स्थित चर्च के सामने, मॉल रोड की बेंच पर बैठा था। नशे कि हालत में बैठा युवक सवेरे तक उसी स्थिति में बरसात के बीच बैठा रह गया।

सवेरे छह बजे राहगीरों ने युवक की स्थिति देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। युवक की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई गई है जो बेरोजगार था और नशे का आदि था। युवक के परिजन सवेरे लगभग 7.30 बजे उसे लेने पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को लेकर घर को लौट गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts