Connect with us

Kasturi News

विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

Uncategorized

देहरादून से दुखद खबर: खाई में गिरी यूटिलिटी वैन, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत..1 महिला घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर देहरादून के विकासनगर से है, जहां विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकाला गया और निजी वाहन से इलाज के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी।

तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts