Connect with us

Uncategorized

हाथों से नहीं उतरी थी मेहंदी, कर ली आत्महत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी

देहरादून: अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसने आत्महत्या कर ली। नव विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उसकी शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 19 साल की बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। 8 दिसंबर सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बबीता ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी बबीता के परिजनों को दी गईं। बबीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वसंत विहार पुलिस ने बताया कि ममले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला है कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी। इस बात पर पति पत्नी में विवाद हुआ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts