Connect with us

Uncategorized

सनसनी: महिला और बच्ची का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस,दोहरे हत्याकांड से सनसनी

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड हुआ है। यहां एक महिला व एक बच्ची का शव मिला है। महिला के पेट में चाकू मारने के निशान हैं। साथ ही पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा कुचला गया है। दोहरे हत्याकांड से कत्यूर घाटी दहल उठी है। घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया है कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात दोनों शव मां बेटी के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही महिला और बच्ची की शिनाख्त और उनके हत्यारों का पता चल जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts