Connect with us

Uncategorized

सनसनी: 10 जवान शहीद, बीएसएफ कैंप में फायरिंग के बाद हड़कंप

अमृतसर के बीएसएफ हेडक्वार्टर में हुई इस फायरिंग के बाद अमृतसर बीएसएफ कैंप में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल और मृत जवान कॉन्टेबल रैंक के हैं। मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय में फायरिंग की सूचना है। इस हमले में पांच जवानों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कैंप के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग बीएसएफ के एक जवान ने ही की है। इसके अलावा कई जवान घायल भी हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना खासा में बीएसएफ हेडक्वार्टर की है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के एक जवान ने ही अचानक कैंप में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य जवान चपेट में आ गए। किसी तरह कॉन्स्टेबल को काबू किया गया। जिन्हें गोली लगी उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

मेस में हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि मुख्यालय 144 बीएन के मेस में यह घटना हुई है। जिस जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की उसका नाम सीटी सत्तेप्पा एस है। फायरिंग के समय जवान मेस में खाना खा रहे थे।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
इस घटना में सीटी सत्तेप्पा एस भी घायल हुआ है। घायलों में एक की हालत नाजुक है। सेना के अधिकारियों ने फायरिंग की घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी और पुलिस
अस्पताल में पांच जवानों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दस से ज्यादा जवानों को भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया गया। भर्ती जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts