Connect with us

Uncategorized

सनसनी: महिला की गला काटकर हत्या से हल्द्वानी के इस इलाके में फैली सनसनी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में अभी देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।
जानकारी के अनुसार अभी देर शाम इंदिरानगर में महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर रह रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts