Connect with us

Uncategorized

कर्मचारियों को पागल बताकर सीनियर अधिकारी ने मेंटल अस्पताल में लगाई इलाज की दरख्वास्त

भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों को पागल बताया गया है। इतना ही नहीं इलाज करने के लिए अस्पताल को पत्र भी लिखा है। जिसके बाद मध्यप्रदेश के इस जिले में बवाल मच गया है। मामला अशोकनगर के राजघाट जल विद्युत गृह का है, जहां अधिकारी डीके जैन ने कर्मचारियों को जाँच करवाने के लिए कहा है। इतना ही नहीं बल्कि अधिकारी ने मानसिक चिकित्सालय ग्वालियर के अधीक्षक को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि कुछ कर्मचारी स्वयं को डिप्रेशन का शिकार बता रहे हैं। तो वहीं बताया जा रहा है कि ऐसे कर्मचारियों से पावर प्लांट को नुकसान भी भी हो सकता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts