Connect with us

Uncategorized

संजीवनी अस्पताल के संचालक dr महेश का 8 दिन बाद भी पता नहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से बात की

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर हल्द्वानी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश कुमार की खोजबीन में तेजी लाने का आग्रह किया है। साथी उन्हें पत्र मेल भी किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से वार्ता करते हुए अवगत कराया है कि पुलवामा क्षेत्र में लकड़ी का पुल टूटने से वहां घूमने गए डॉ महेश कुमार तरशर झील में डूब गए हैं। पिछले 8 दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। है। डॉ महेश कुमार के परिजन जिसमें उनकी पत्नी और पुत्री पुलवामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र जम्मू कश्मीर में पति का इंतजार कर रहे हैं।

श्री भट्ट ने डॉ महेश की पुत्री मालविका से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि इस दुख और संकट की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं श्री भट्ट ने डॉ महेश की पत्नी और पुत्री को वापस घर लौटने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि जैसे ही डॉ महेश की जानकारी प्राप्त होगी तो वह तत्काल उन्हें अवगत कराएंगे।
श्री भट्ट को दूरभाष पर राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा भी बताया गया कि जम्मू कश्मीर घूमने आए डॉक्टर महेश कुमार को एनडीआरएफ मॉनिटरिंग इंस्टिट्यूट स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन खोजबीन कर रहा है और उनके लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट को आश्वस्त किया गया है कि जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी तो तत्काल सूचित किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts