Connect with us

Uncategorized

Russia-Ukraine War: इन टॉप ऑटो कंपनियों ने रूस में बंद किया अपना प्रोडक्शन, पढ़ें लिस्ट

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते ऑटो इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्ध अभी भी जारी है, जिसको देखते हुए टॉप वाहन निर्माण करने वाली कंपनियों ने रूस में अपने प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। आइये जानते हैं अभी तक कौन-कौन सी ऑटो प्रमुख कंपनियों ने रूस में अपने प्लांट को बंद किया है।

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन

टोयोटा 4 मार्च से यानी आज से रूस में अपने प्रोडक्शन प्लांट को बंद कर रही है, वहीं कंपनी ने रूस से एक्सपोर्ट पर भी रोक लगा दी है। कंपनी का सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्लांट है, जो विशेष रूप से रूसी बाजार के लिए आरएवी4 और केमरी मॉडल बनाती है।

वोल्वो

स्वीडिश ट्रक निर्माता एबी वोल्वो ने रूस में अपने सभी प्लांट को बंद कर दिया है, कंपनी का कहना है कि प्रोडक्शन अगली नोटिस आने तक बंद रहेगा।

रेनॉल्ट

फ्रांसीसी कार निर्माता रेनॉल्ट ने रसद बाधाओं के कारण रूस में अपने कार असेंबली प्लांट्स में कुछ परिचालन पहले ही बंद कर दिया है।

हुंडई

दक्षिण कोरिया का हुंडई समूह अपनी सेंट पीटर्सबर्ग सुविधा में प्रतिवर्ष लगभग 230,000 कारें बनाता है, जो रूस के वाहन उत्पादन का 27.2 प्रतिशत हिस्सा है। हुंडई ने भी रूस में अपने प्रोडक्शन में रोक लगा दी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, कंपनी ने कहा कि वह आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण इस सप्ताह सेंट पीटर्सबर्ग में अपने कार असेंबली प्लांट को निलंबित कर देगी, लेकिन अगले सप्ताह परिचालन फिर से शुरू कर देगी।

स्कोडा ऑटो

फॉक्सवैगन समुह का हिस्सा स्कोडा ऑटो ने कहा कि वह आपूर्ति की कमी के कारण कुछ उत्पादन सीमित कर देगी। रूस पिछले साल स्कोडा का दूसरा सबसे बड़ा बाजार था। स्कोडा ने एक बयान में कहा कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए यूक्रेन और रूस दोनों में बिक्री में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है।

वोल्वो कार्स

अमेरिकी ऑटोमेकर जनरल मोटर्स और स्वीडिश ऑटोमेकर वोल्वो कार्स ने कहा कि वे अगले नोटिस तक रूस को सभी वाहन निर्यात पर रोक लगा रही है। जीएम रूस में सालाना लगभग 3,000 वाहन बेचता है और देश में उसका कोई प्लांट नहीं है।

हार्ले-डेविडसन

हार्ले-डेविडसन ने रूस में मोटरसाइकिलों के व्यापार और शिपमेंट को रोक दिया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस ब्रांड की सवारी करते हुए फोटो खिंचवाई थी।

बीएमडब्ल्यू

बीएमडब्ल्यू ने रूस को निर्यात भी रोक दिया है, यह कहते हुए कि वह आपूर्ति बाधाओं के कारण वहां उत्पादन बंद कर देगी।

जगुआर लैंड रोवर

लग्जरी कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) और एस्टन मार्टिन ने भी व्यापारिक चुनौतियों के कारण रूस को वाहन शिपमेंट रोक दिया है।

मर्सिडीज

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, मर्सिडीज-बेंज, डेमलर की पूर्व मूल कंपनी ने भी कहा कि वह कामाज में अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच देगी।

डेमलर ट्रक

डेमलर ट्रक ने पहले कहा था कि वह रूस में अपनी सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रोक देगा, जिसमें रूसी ट्रक निर्माता कामाज के साथ एक ज्वाइंट वेंचर भी शामिल है।

मित्सुबिशी मोटर्स

जापान की मित्सुबिशी मोटर्स भी रूस में अपने प्रोडक्शन को बंद कर सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts