Connect with us

Uncategorized

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत

Russia Ukraine War , रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध ने देश के कुछ पुजारियों को रूसी आर्थोडॉक्स चर्च से अलग होने का आह्वान करने के लिए प्रेरित किया है। एक यूक्रेनी पुजारी का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति आज के भाई के हत्‍यारे हैं। पुराने नियम के आंकड़े का जिक्र करते हुए बताया, जिसने अपने भाई की हत्या कर दी।

मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाने का आरोप
यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया कि रूस ने मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाया। आईसीआरसी मध्यस्थता के साथ समझौतों के बावजूद मानवीय निकासी को रोक रहा है। कल निर्जलीकरण से एक बच्चे की मौत हो गई।

युद्ध के कारण भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे- हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत

यूके की संसद को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति वोलोडिमिर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भारतीय समयानुसार मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस आफ कामन्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करेंगे।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत

हवाई हमले में 9 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कीव से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में स्थित सूमी शहर में हवाई हमले में दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत हो गई है।

रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी

यूक्रेन के शहर सूमी पर रूस के हमले जारी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रुस द्वारा सूमी पर बमबारी की गई है। इसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा की है। रूस का कहना है कि उसने मानवीय गलियारे खोलने का फैसला किया है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

यूक्रेन से जल्द भारत लाया जाएगा नवीन का शव- सीएम बसवराज बोम्मई

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के शव लाने का प्रयास जारी है। इसी बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया कि विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक शवगृह में रखा गया है। गोलाबारी रुकने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत

भारत में रूसी दूतावास ने दी जानकारी

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि, यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए मास्को के समयानुसार सुबह 10:00 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की है।

सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया- टीएस तिरुमूर्ति

भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा भारत ने यूक्रेन से सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है। दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।

यूक्रेन का दावा- रूसी मेजर जनरल को मार गिराया

यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट ने जानकारी दी है कि रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है।

रूस ने पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा

रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन में मास्को के समय अनुसार सुबह 10 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा सोमवार को बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने नागरिकों को निकालने के मुद्दों पर जोर दिया।

UNSC की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा

UNSC की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत पहले ही यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को मानवीय सहायता भेज चुका है। इनमें दवाएं, टेंट, पानी के भंडारण टैंक, अन्य राहत सामग्री शामिल हैं। हम अन्य आवश्यकताओं की पहचान करने और उन्हें भेजने की प्रक्रिया में हैं।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत

रोमानिया से दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर स्पेशल फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली पहुंची। यूक्रेन से लौटे एक छात्रा ने बताया कि दूतावास की एडवाइजरी आने के बाद हम खारकीव से निकले और पिसोचिन तक 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts