Connect with us

Uncategorized

जरूरी खबर-हल्द्वानी में कल से तीन दिन तक रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

खबर शेयर करें -

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ने से पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान जारी कर दिया है। शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक हल्द्वानी में भी रूट डायर्वजन रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • शुक्रवार से रविवार तक लागू रहेगा प्लान, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई।
  • नैनीताल में वाहनों का दबाव ज्यादा होने और कैंची धाम में भीड़ बढ़ने की आशंका पर तैयार हुई योजना
  • रामपुर रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीन पानी के रास्ते गौला बाईपास वाया नारीमन चौराहा नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।
  • बरेली रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाईपास के रास्ते नारीमन होते हुये नैनीताल तथा भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को निकाले जाएंगे।
  • नैनीताल में वाहनों का दबाव होने पर यह रहेगी व्यवस्था।
  • रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड वाया हनुमान मंदिर होते हुए कालाढुंगी और नैनीताल को भेजे जाएंगे।
  • बरेली रोड से आने वाले वाहन मोटाहल्दू/मोतीनगर से होते हुए जयपुर बीसा तिराहा वाया पंचायत घर तिराहा से हनुमान मंदिर होते हुये नैनीताल भेजे जाएंगे।
  • टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया मार्ग से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहा से स्टेडियम मार्ग होते हुए तीनपानी- मोटाहल्दू/मोतीनगर के रास्ते गन्ना सेंटर होते हुए कालाढूंगी व नैनीताल जाएंगे।
  • नैनीताल से आने वाले वाहन ज्यूलीकोट-काठगोदाम होते हुये अपने गंतव्यों को भेजे जाएंगे।-नौकुचिया ताल, सात ताल, भीमताल जाने वाले वाहन वाया काठगोदाम-अमृतपुर को आना-जाना करेंगे।
  • मुक्तेश्वर, कैंची धाम जाने वाले यात्री वाया ज्यूलीकोट-भवाली मार्ग से भेजे जाएंगे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts