Connect with us

Uncategorized

रुड़की: गंगनहर में नहाते समय अमरोह और सहारनपुर के दो किशोर हुए लापता, तलाश कर रही पुलिस

दो अलग-अलग घटनाओं में गंगनहर में नहाते हुए दो किशोर डूबकर लापता हो गये। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  पुलिस के मुताबिक पतेई थाना खाला जिला ज्योतिबाफूले नगर, अमरोहा, उप्र निवासी नईम (17) अपने भाई अजीम के साथ कलियर में जियारत करने के लिए आया था। गुरुवार सुबह नईम गायब अली दरगाह के पास गंगनहर में नहा रहा था।

अचानक ही वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसे गंगनहर में बहते देख आसपास मौजूद व्यक्तियों ने शोर मचा दिया। कुछ युवकों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गंगनहर में डूबकर लापता हुए किशोर के भाई अजीम ने इस संबंध में कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं फिरोज (15) ग्राम मवीखुर्द खेड़ा, काशीराम कालोनी, सहारनपुर उप्र बढेढी राजपुताना निवासी अपने मामा के यहां आया था। गुरुवार सुबह वह ममेरे भाई के साथ कलियर आया था।

कलियर में गायब अली दरगाह के पास नई गंगनहर की सीढिय़ों पर बैठकर फिरोज नहाने लगा। इसी बीच अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में गिर गया। आसपास मौजूद व्यक्तियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका गंगनहर में कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts