Connect with us

Uncategorized

जयंती पर दमुआढूंगा में याद किया गया डा. इंदिरा हृदयेश को

हल्द्वानी। पूर्व काबीना मंत्री स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को जयंती पर दमुआढुंगा के कार्यकर्ताओं द्वारा याद किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश के महासचिव गोविंद सिंह जी द्वारा इंदिरा जी को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए तथा सभी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ में यह संकल्प लिया कि मजबूती से सब लोग मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे।

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने कहा कि पूरे दमुवाढूंगा क्षेत्र को इंदिरा जी ने अपने घर की तरह सजाया संवारा, आज उनकी ही देन है कि पूरे दमुवाढूंगा क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध है। पूरे क्षेत्र की बुनियाद इंदिरा जी द्वारा ही मजबूती से रखी गई चाहे आगे कोई कुछ भी करे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय चंद पप्पू , महेशानंद, हरीश लाल वैध, लाल सिंह पवार, लक्ष्मीकांत, बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, शंकर कोहली, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, दीपा टम्टा, सीमा लोहानी, मोहन चंद्र, एडवोकेट राजेंद्र बिष्ट, इंदर बिष्ट, सुनील कुमार, जगदीश, बृजेश आर्य, जगदीश भारती, हरीश लाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts