Connect with us

Uncategorized

रेड अलर्ट : चार दिन भारी बारिश का पूर्वनुमान, पहाड़ की यात्रा से बचें

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर के लिए रेड और बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर, गुरुवार को भी कई जिलों में भारी और मध्यम बारिश दर्ज की गई।मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं के साथ ही चमोली, पौड़ी समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 14, 15, 16, 17 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश की आशंका है।

18 से करीब एक सप्ताह तक बारिश से राहत रहेगी। लोगों से अपील है कि वे खराब मौसम में यात्रा टालें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। इस दौरान नदियों में उफान या रास्ते बंद हो सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts