Connect with us

Uncategorized

कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज में पहली बार लड़की अध्यक्ष,रश्मि की ऐतिहासिक जीत

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही रश्मि लमगड़िया ने हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर कुमाऊँ के सबसे बड़े महाविद्यालय के अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्ज़ा जमा लिया है। रश्मि ने 1294 की बढ़त से जीत हासिल की है। निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया 2647 वोट, तो एवीबीपी के कौशल बिरखानी को 1353 वोट मिले। एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 470 वोट से ही संतोष करना पड़ा। पहली बार एमबीपीजी कॉलेज में महिला अध्यक्ष बनकर रश्मि ने इतिहास रच डाला है। ऐसे में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी थी। इन सभी ताकतों को दरकिनार करते हुए रश्मि लमगड़िया छात्र संघ की अध्यक्ष बन गई हैं। रश्मि ने अपनी जीत का श्रेय अपने समर्थकों और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों को दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts