Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बदला मौसम, मुनस्यारी व कपकोट में बारिश, ऊंची चोटियों पर हिमपात

सीमांत तहसील मुनस्यारी और बागेश्वर जिले के कपकोट में बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं पंचाचूली, नंदादेवी, नंदाकोट, राजरंभा आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।सीमांत में बारिश और हिमपात से पारा एक बार फिर लुढ़क गया है। आलू, राजमा और अन्य सब्जियों की बोआई की तैयारी में लगे किसानों के चेहरे बारिश से खिल गए हैं। नमी का स्तर बढऩे से खेती ठीक रहेगी। बागेश्वर जिले के कपकोट में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कर्मी, पोङ्क्षथग, बदियाकोट, कपकोट और घाटी वाले क्षेत्र में फलदार पौधों पर आए बौर को नुकसान हुआ है। कुमाऊं के मैदानी हिस्सों में औसत तापमान 32 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे दिन में जबरदस्त गर्मी रही।

कपकोट में तेज हवाओं के साथ बारिश

बागेश्वर: बुधवार को अपराह्न बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदला। कपकोट में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि जिले के अन्य हिससों में धूप खिली रही। अभी आसमान में हल्के बादल हैं। बारिश के आसार बने हुए हैं। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। कपकोट में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। धीरे-धीरे बारिश के साथ जोरदार तूफान आया। इससे कर्मी, पोथिंग, बदियाकोट, कपकोट और अन्य क्षेत्र में घाटी वाले क्षेत्र में नुकसान हुआ है। आंधी तूफान से सब्जी व फल उत्पादन को भारी झटका लगा है। गेहूं, जौ तथा मसूर की खेती को अधिक नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी बढ़ने लगी थी। मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी हो रही थी। बुधवार अपराह्न दो बजे बाद आसमान बादलों से घिर गया। तीन बजे से बारिश होने लगी। चार बजे से कपकोट तहसील में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवा के चलते फलों में आ रहे फूलों को भारी नुकसान हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts