Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के सात जिलों में आज बारिश, राज्य में 20 जून के बाद आएगा मानसून

देहरादून। उत्तराखंड के सात जिलों में आज 11 जून को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts