Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में पुलिस औऱ विजिलेंस ने देर रात तक खंगाला रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी अशरफ अली का घर

हल्द्वानी- उधम सिंह नगर के सितारगंज में विजिलैंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी अशरफ अली का हल्द्वानी में घर है। यहां उजाला नगर स्थित उसके घर में उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस ने यहां उसके घर के बाहर डेरा डाल दिया। जिस समय पुलिस पटवारी के घर आई उस समय घर में कोई भी नहीं था। बताया जा रहा है कि घर वाले अशरफ़ अली की गिरफ्तारी की भनक लगते ही घर से कहीं चले गए थे। बहरहाल खबर ये है कि घर वाले लौटे तो अशरफ अली के घर की तलाशी देर रात एक बजे तक भी जारी थी। पुलिस औऱ विजिलेंस के अधिकारियों ने पटवारी के घर का चप्पा चप्पा छान मारा। हल्द्वानी की विजिलेंस टीम पटवारी को हल्द्वानी ले आई है। बता दें कि सितारगंज में दाखिल खारिज के नाम पर पटवारी अशरफ अली ने रिश्वत की मांग की। शनिवार दोपहर बाद विजिलैंस ने कानून गो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts