Connect with us

Uncategorized

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  को बधाई दी. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे जी को बधाई देना चाहता हूं. वे जमीनी स्‍तर के नेता हैं. वह अपने साथ समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आते हैं. मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अलग ट्वीट में महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम के रूप शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी. मोदी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं. उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी. मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts