Connect with us

Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से उत्तराखंड के सभी सांसदों ने की मुलाकात

देहरादून: राज्य विधान सभा चुनाव में मिले दो-तिहाई बहुमत के बाद उत्तराखंड के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान सांसदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर जीत पर उनका मुंह मीठा किया।

सोमवार को नई दिल्ली में संसद भवन में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री से भेंट की। हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के विकास की दूरदृष्टि और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उत्तराखंड निश्चित रूप से देश के आदर्श राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद नैनीताल अजय भट्ट, सांसद टिहरी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तथा राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल उपस्थित थे।

ट्वीट कर जताया अभार

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ट्वीट कर कहा कि आज दिल्ली स्थित संसद भवन में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, मणिपुर व गोवा में मा. प्रधानमंत्री जी के करिश्माई नेतृत्व में मिले प्रचण्ड बहुमत पर उत्तराखण्ड के सभी मा. सांसदगणों के साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र जी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts