Connect with us

Uncategorized

Petrol Diesel & LPG Rate Haldwani : लगातार दूसरे दि‍न बढे़ पेट्रोल-डीजल के दाम, छोटू-कामर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

हल्द्वानी : डीजल-पेट्रोल और रसोईगैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। हल्द्वानी में मंगलवार को पेट्रोल 93.94 रुपये व डीजल 87.39 रुपये प्रति लीटर बिका। वहीं बुधवार को पेट्रोल 94.74 पैसे और डीजल 88.19 पैसे बिका। जबकि 14.2 किलो के रसोईगैस सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। हल्द्वानी में इंडेन का घरेलू गैस सिलिंडर 970 रुपये पहुंच गया है। एलपीजी की किमतें बढ़ने से नैनीताल जिले में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत पिछले वर्ष छह नवंबर से स्थिर थी। पिछले साल तीन नवंबर को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर तेल की कीमत कम कर दी थी। पांच नवंबर को हल्द्वानी में पेट्रोल 98.64 रुपये व डीजल 86.83 रुपये प्रति लीटर बिका था। दो नवंबर, 2021 में हल्द्वानी में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। डीजल 98.65 रुपये प्रति लीटर खरीदना पड़ा था।

पर्वतीय जिलों में कीमत इससे अधिक पहुंच गई थी। पेट्रोल पंप मालिक व पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में अगले कुछ दिन डीजल, पेट्रोल के दाम बढऩे तय हैं।

छोटू सिलेंडर का भी दाम बढ़ा

पांच किलो का घरेलू गैस सिलिंडर अब 356.50 रुपये में रिफिल होगा। पहले यह 338.50 रुपये था। 10 किलो वजनी सिलिंडर के लिए 648 के बजाय 683 रुपये देने होंगे। 19 किलो के व्यावसायिक सिंलिडर के दाम आठ रुपये घटाए हैं। अब यह 2051 में रिफिल होगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts