Connect with us

Uncategorized

गुलदार के आतंक से सहमे लोग, बरामदे तक पहुंचकर मवेशियों को बना रहा निवाला, CCTV कैमरे में कैद

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के कठायतबाड़ा में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। वह लगातार पालतू मवेशियों को मार रहा है। यही नहीं अब तो घरों के बरामदे तक घुसने लगा है। जिससे महिला, बच्चे और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

शोरगुल सुन झाड़ियों की तरफ भाग गया गुलदार

कठायतबाड़ा क्षेत्र में गुलदार घर के आंगन और बरामदे से मवेशियों को उठाने लगा है। जिसके कारण नागरिक भयभीत होने लगे हैं। बीती रविवार की रात कठायतबाड़ा स्थित एक घर की सीढ़ी से चढ़ कर गुलदार बरामदे में घुस गया। वहां बंधे कुत्ते को उठा ले गया। काफी देर तक भ्रमण कर रहा गुलदार सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने शोरगुल भी किया, जिसके बाद गुलदार वहां से झाड़ियों की तरफ भाग गया। इस बीच दांगण, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, आरे तक गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

स्थानीय निवासी हीरा बल्लभ भट्ट, एनबी भट्ट, आनंदी देवी, गीता देवी, चंपा देवी आदि ने बताया कि बच्चों को सुबह कोचिंग नहीं भेज पा रहे हैं। इसके अलावा उनका खेलना भी बंद हो गया है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि बच्चों को दिन ढलने के बाद अकेले बाहर नहीं आने दें। मवेशियों को समय पर उन्हें सुरक्षित स्थान में बांध दें। सतर्क और सुरक्षित रहें। वन विभाग गश्त कर रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts