Connect with us

Uncategorized

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा……बेटा हमारा ऐसा काम करेगा….मगर ये क्या बेटे को पुलिस ने थाने में बिठा लिया…

मामला यहां उत्तराखंड में सामने आया है। उत्तराखंड में एक शख्स ने कार की नंबर प्लेट को कुछ इस तरह डिजाइन करवाया था कि उसका नंबर प्लेट पर मानो ‘पापा’ लिखा हो। दरअसल, गाड़ी का नंबर 4141 है लेकिन शख्स से डिजाइन ऐसे बनवाया कि देखने में लगता था कि ये पापा लिखा है। जिसके बाद किसी शख्स ने इस गाड़ी की तस्वीर खींचकर पुलिस को भेज दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को गाड़ी लेकर थाने में बुलाया और वहां इस डिजाइन वाली नंबर प्लेट को हटवाया। साथ ही गाड़ी पर सही नंबर प्लेट लगवाकर भेजा। इतना ही नहीं पुलिस ने युवक का चालान भी काटा। उत्तराखंड पुलिस ने इस पूरे वाकये को अपने ट्विटर पर भी शेयर किया। पुलिस ने लिखा कि ट्वीट पर शिकायत प्राप्त करने के बाद #UttarakhandPolice ने गाड़ी मालिक को यातायात ऑफिस बुलाकर नम्बर प्लेट बदलवाई और चालान किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts