Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में दर्जनभर लोगों को काटा

नैनीताल। सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। शहर की सड़कों, गलियों, बाजारों में झुंड में जमा रहने वाले यह कुत्ते राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। शहर में सोमवार को 13 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिसमें रूकुट कंपाउंड मल्लीताल निवासी 10 वर्षीय आदित्य, पोस्ट ऑफिस मल्लीताल निवासी 26 वर्षीय कंचन 26, बगड़ निवासी 15 वर्षीय दिव्या , तल्लीताल निवासी 6 वर्षीय अयान, तल्लीताल निवासी 16 वर्षीय अभिषेक, तल्लीताल निवासी 37 वर्षीय मोबिन 37 ,तिलक नगर उत्तरप्रदेश निवासी 62 वर्षीय शीश कुमार, वेलड्रम कंपाउंड मल्लीताल निवासी 14 वर्षीय हमाज़, सात नंबर निवासी 10 वर्षीय दिव्यांशु, सूखाताल निवासी 30 वर्षीय इकराव , मल्लीताल निवासी 7 वर्षीय अली, तल्लीताल निवासी 10 वर्षीय श्यान अहमद, मल्लीताल निवासी 20 वर्षीय दिव्यांशी पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया।
जिन्हे बीड़ी पांडे अस्पताल में एंटी रैबीज का टीका लगाने के बाद घर भेज दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts