Connect with us

Uncategorized

कल स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश की चेतावनी के चलते हुआ आदेश जारी

हल्द्वानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को अवकाश रहेगा। इस सबंध में जिलाधिकारी वंदना ने निर्देश ने जारी किए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है साथ ही नदियों नालों का ढेरों में तेज जल प्रवाह आने की संभावना है। छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 7 जुलाई शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ियों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किए गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts