Connect with us

Uncategorized

हाईकमान के बुलावे पर धामी दिल्ली पहुंचे, 19 तक टला की

देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम को लेकर हो रहे विलंब के कारण मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार भी अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से इसकी विधिवत सूचना भी प्रदेश कार्यालय को भेज दी है। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार आज मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। उधर, पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर अगले दिन भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts