Connect with us

Uncategorized

OMG चोरी चोरी चुपके चुपके दिल दे बैठीं सहेलियां, शादी करने ही वालीं थीं मच गया शोर…..

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। दो सहेलियों के आपस में शादी करने को लेकर हंगामा हो गया। दोनों शादी की जिद पर अड़ी थीं। दोनों शादी करने के लिए कोर्ट मैरिज करने गई थीं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
जैसे ही इस बात की जानकारी एक युवती के परिजनों को पता चली तो वह सीधे मौके पर पहुंचे और युवती की पिटाई कर दी। सहेली की पिटाई होते देख दूसरी सहेली ने पुलिस बुला ली। परिजनों का विरोध देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। तमाम कोशिश के बावजूद दोनों युवतियों ने परिजनों के लाड़ प्यार को ठुकराकर चली गईं। पुलिस ने दोनों परिवारों से युवतियों की सुरक्षा का लिखित आश्वासन लिया है।
मामला मेडिकल थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले उनके परिजनों को इसका शक हुआ तो उन्होंने निगरानी बढ़ा दी। बुधवार को एक युवती मेडिकल क्षेत्र में अपनी सहेली के घर पहुंच गई, जिसके बाद हंगामा हो गया। दोनों के परिवार की महिलाएं भी आ गई। बीच सड़क हाथापाई होने की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां महिला दरोगा ने दोनों युवतियों से बात की, तो पता चला कि वह समलैंगिक विवाह कर चुकी हैं और बालिग होने के कारण साथ रहना चाहती हैं, लेकिन उनके परिवार बाधा बने हैं।
दोनों की मां व बहने बातचीत के दौरान फूट फूटकर रोई। बचपन के प्यार और माता-पिता के सपने का हवाला भी दिया लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। आखिरकार पुलिस ने दोनों से बात की, जिसके बाद वह एक साथ निकल गईं। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि युवतियां बालिग हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। परिजनों से उनकी सुरक्षा का लिखित आश्वासन लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts