Connect with us

Uncategorized

अब टिहरी में सात वर्षीय बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

टिहरी: भिलंगना ब्लॉक के वन रेंज अखोडी में शनिवार रात्रि को गुलदार ने सात वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया। गुलदार बच्‍चे को आंगन से उठा ले गया था। काफी खोज करने के बाद बच्‍चे का शव पास की झाड़ियों में मिला है।

पिछले तीन दिनों से लाइट भी नहीं

घटना कि सूचना मिलने पर वन विभाग, प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मध्य रात्रि को पहुंच गई थी। पूरी पट्टी में पिछले तीन दिनों से लाइट भी नहीं है। इस कारण अंधेरे का फायदा उठा कर गुलदार ने घटना को अंजाम दिया है।

स्‍वजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक बच्चे का नाम नवीन रावत पुत्र सोहन सिंह रावत है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्‍वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में शूटर तैनात कर आदमखोर हुए गुलदार को शीघ्र मारने की मांग की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts