Connect with us

Uncategorized

हुड़दंगियों के लिए नए साल पर नैनीताल पुलिस ने करे हैं ये खास इंतज़ाम

आज रात कल नए साल के स्वागत के लिए अगर आप पहाड़ की हसीन वादियों में आना चाहते हैं तो ये याद रखिये आपको शराफत के साथ आना होगा। नए साल के स्वागत में अगर हुडदंग मचाने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी और जेल की हवा खाकर नए साल का स्वागत करना पड़ेगा। पुलिस ने नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने के लिए कुछ विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। देर रात सार्वजनिक हुड़दंग करना, शराब का सेवन करना गैर कानूनी है।
पुलिस ने एक स्लोगन जारी किया है जिसका शीर्षक पढ़कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने हुड़दंगियों के लिए क्या विशेष व्यवस्था करी है।
स्लोगन इस प्रकार है-
पार्टी आल नाईट…
हुड़दंग मचाया तो…
आपका यार भी काम नहीं आएगा..
नैनीताल पुलिस ने हुड़दंगियों के लिए की है विशेष व्यवस्था…
जगह का नाम- हवालात

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts