Connect with us

Uncategorized

महीनों बाद पेट्रोल-डीजल के साथ गैस के भी बढ़े दाम, हल्द्वानी में अब क्या है कीमत

हल्द्वानी : महीनों बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ातरी दर्ज की गई है। हल्द्वानी में डीजल के दाम में 0.81 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेट्रोल की कीमत में 0.67 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को हल्द्वानी में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर डीजल की कीमतों 87.38 रुपये प्रति लीटर व पेट्रोल 93.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं रसोई गैस के दाम भी 50 रुपये महंगे हो गए हैं। हल्द्वानी में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 970 पहुंच गई है। अभी तक यह 920 रुपये में बिक रहा था।

थोक उपभोक्ताओं के लिए 25 रुपए की बढ़ोतरी 

थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। थोक ग्राहकों को बिक्री वाला डीजल अब 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत के उछाल के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पेट्रोल पंपों के जरिये बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

हर दिन जारी होती हैं कीमते

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

मुंबई में पेट्रोल सर्वाधिक महंगा 

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लखनऊ, जयपुर, गुरुग्राम जैस राज्‍यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है। नोएडा में जहां पेट्रोल महंगा हुआ है तो लखनऊ में यह कल के मुकाबले सस्‍ता बिक रहा। तेल कंपनियों ने करीब चार महीने से महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया। बावजूद इसके मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts