Connect with us

Uncategorized

यूपी के रुझानों में मोदी की लहर, उत्‍तराखंड में भी दिखा पीएम के दौरे का असर

पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार 10 मार्च को मतगणना जारी है। यूपी के रुझानों में भाजपा उत्‍तर प्रदेश सबसे आगे है और प्रचंड बहुमत की ओर है। उत्‍तराखंड के चुनाव परिणामों के रुझान में भी चुनावों में भी पीएम मोदी लहर देखने को मिल रही।

रुझानों में भाजपा को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं

ठीक इसी तरह उत्‍तराखंड के मतगणना रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। जिसे देखकर यह माना जा रहा है कि उत्‍तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का असर दिख रहा है। रुझानों में भाजपा को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पीएम मोदी ने पांच चुनावी जनसभा को किया था संबोधित

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून, श्रीनगर, अल्‍मोड़ा, हल्‍द्वानी और रुद्रपुर के दौरे पर पहुंचे थे और चुनावी सभा को संबोधित किया था। मतगणना के रुझान एक्टिज पोल और राजनीतिक रणनीतिकारों के कयासों को गलत साबित कर रहे हैं। हालांकि अभी परिणाम जारी होने के बाद ही स्थिति स्‍पष्‍ट होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts