Connect with us

Uncategorized

मिलिए 24 साल की पायलट महाश्वेता से, युद्धग्रस्त यूक्रेन से कराई 800 से अधिक छात्रों की वापसी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा परेशान हुए थे भारतीय नागरिकों को जो अब स्वदेश सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। सरकार ने  ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत विभिन्न उड़ानों के जरिए इन छात्रों की सकुशल वापसी कराई। इन छात्रों को वापस लाने में  कोलकाता के न्यू टाउन निवासी 24 साल की पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती (Mahashweta Chakraborty)का भी अहम योगदान रहा जो इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं।

मिलिए 24 साल की पायलट महाश्वेता से, युद्धग्रस्त यूक्रेन से कराई 800 से अधिक छात्रों की वापसी

800 भारतीय छात्रों की कराई वापसी

महाश्वेता चक्रवर्ती ने यूक्रेन में फंसे 800 छात्रों की सुरक्षित वतन वापसी कराई और ऑपरेशन गंगा की सदस्य महाश्वेता चक्रवर्ती ने 27 फरवरी से 7 मार्च के बीच 6 निकासी उड़ानें भरीं। श्वेता की खूब चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा के एक ट्वीट में कहा गया, “कोलकाता की 24 वर्षीय पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती ने यूक्रेन, पोलैंड और हंगरी की सीमा से 800 से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी कराई।’ 

मिलिए 24 साल की पायलट महाश्वेता से, युद्धग्रस्त यूक्रेन से कराई 800 से अधिक छात्रों की वापसी

भाजपा नेता की बेटी

भाजपा निकाय ने उनकी तस्वीरें भी साझा कीं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि 24 वर्षीया महाश्वेता बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख की बेटी थीं। उन्होंने कहा, ‘वह महाश्वेता चक्रवर्ती हैं, तनुजा चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष) की बेटी हैं।’ अपना अनुभव साझा करते हुए महाश्वेता चक्रवर्ती ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रों की सुरक्षित वापसी उनके लिए लाइफटाइम एक्सपीरियंस है।

मिलिए 24 साल की पायलट महाश्वेता से, युद्धग्रस्त यूक्रेन से कराई 800 से अधिक छात्रों की वापसी

वंदे भारत मिशन का रह चुकी हैं हिस्सा

महाश्वेता ने बताया कि उन्हें देर रात कॉल आई औऱ ऑपरेशन गंगा के बारे में बताया तथा ये जानकारी दी कि इसके लिए उनका चयन किया गया है। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गईं। अपने माता पिता की इकलौती संतान महाश्वेता का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था। इससे पहले कोविड लॉकडाउन के दौरान विदेश में फंसे लोगों को लाने के लिए वह वंदे भारत मिशन का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

मिलिए 24 साल की पायलट महाश्वेता से, युद्धग्रस्त यूक्रेन से कराई 800 से अधिक छात्रों की वापसी

आपको बता दें कि युद्ध प्रभावित खार्किव में एक भारतीय छात्र की उस समय मौत हो गई थी जब वह किराने का सामान खरीदने के लिए निकला था और शहर को मिसाइल हमलों में निशाना बनाया गया था। यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य अभियान के दो दिन बाद शुरू किये गए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत अब तक करीब 18 हजार भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts