Connect with us

Kasturi News

32 साल के शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद उसका भेजा निकाल लिया। फिर ये भेजा टैकोस में रखकर खा गया। बाद में सिर को ऐश ट्रे बनाकर रख लिया। पूछताछ में उसने हैरान करने वाले खुलासे किए।

Uncategorized

इंसान नहीं दरिंदा, पत्नी को मारकर खा गया उसका दिमाग, फिर सिर को बनाया ‘ऐश ट्रे’

खबर शेयर करें -

Mexico City: इंसान कितना हैवान हो सकता है इसका उदाहरण मैक्सिको सिटी के एक शख्स ने जो किया उसे पढ़कर समझा जा सकता है। इस इंसान ने तो क्रूरता की सारी हदें ही पार कर दीं। 32 साल के इस शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद उसका भेजा निकाल लिया। फिर ये भेजा टैकोस में रखकर खा गया।  टैको एक पारंपरिक मैक्सिकन डिश है। इस क्रूर कृत्य करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शख्स ने 29 जून को नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने शव के साथ जो किया, वो भी दिल दहला देने वाला है।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार आरोपी पति की पहचान अल्वारो के रूप में हुई है। वहीं उसकी मृतक पत्नी का नाम मारिया मोंटसेराट है। रिपोर्ट के अनुसार उस शख्स ने अपनी पत्नी का भेजा रखकर खाया। वहीं उसके सिर का उपयोग ऐश ट्रे के रूप में कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पति अल्वारो और उसकी पत्नी मारिया की शादी को एक साल से भी कम समय हुआ था। जबकि उनकी पिछली शादी से पांच बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी 12 साल की है और सबसे बड़ी 23 साल की।

शैतान के आदेश पर किया पत्नी का कत्ल

पूछताछ के दौरान अल्वारो ने अधिकारियों को बताया कि उसने यह भीषण अपराध सांता मुएर्टे और एक शैतान के आदेश पर किया। सांता मुएर्टे को मृत्यु का अवतार कहा जाता है। मैक्सिको और पड़ोसी देश अमेरिका में इनकी पूजा होती है। 

शव के टुकड़े कर प्लास्टिक की थैली में भर लिया 

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने शव को टुकड़े टुकड़े कर दिया। अवशेषों को प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया। शव के कुछ हिस्सों को उसने गड्ढे में फेंक दिया। वहीं बाकी को घर में रख लिया। उसके अपराध का पता तब चला, जब उसने गुनाह कबूल करने के लिए अपनी सौतेली बेटी को बुलाया। 

‘आओ और अपनी मां को ले जाओ’

स्थानीय लोगों ने इस शख्स की क्रूरता पर इसका नाम ‘प्यूब्ला का नरभक्षी’ दिया है। उसने अपनी सौतेली बेटी से कहा कि ‘आओं और अपनी मां को ले जाओ…उसे पहले ही मार डाला है।’ बताया जाता है कि शव को छैनी हथौड़े से काटा गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized